मांडी के ग्रामीणों ने प्रशासन से की पंचायत समिति को कार्यभार देने की मांग

मुजफ्फरनगर। विकास खंड बघरा के गांव मांडी के दर्जनों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि गांव में बाधित हुए विकास कार्यों को संपादित करने के लिए गठित 3 सदस्यीय ग्राम पंचायत समिति को सक्रिय तरीके से गांव में विकास कार्य कराने के लिए पावर देने की कृपा करे। ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से कहा कि गांव मांडी, ब्लाॅक-बघरा, जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 4 अगस्त 2025 को पंचायत समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ था। गांव में समिति के 4 लोग चुने गए थे। रियाज अली, जो पूर्व प्रधान के पुत्र हैं तथा ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्यों का संचालन स्वयं देख रहे थे। उससे अलग 3 नाम और गांव समिति ने प्रस्ताव में दिए थे। जिसमें विनय कुमार, आसिफ अली, इत्तेफाक अली को सदस्य घोषित किया था। लेकिन आज तक इस चुनाव का अंतिम निर्णय घोषित नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्राम का विकास कार्य पिछले एक माह से पूर्णतः ठप पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमारे गांव में प्रधानी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और इस वक्त गांव का माहौल हिन्दू-मुस्लिम पक्ष में है। हम सभी गांव के सम्मानित लोग आपसे अनुरोध करते हैं कि इसे जल्द से जल्द तीनों लोगों को समिति बनाकर गांव का विकास कार्य कराने में हमारी मदद करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके निष्पक्ष एवं न्यायप्रिय निर्णय से ग्राम का विकास कार्य पुनः गति प्राप्त करेगा और ग्रामवासियों का विश्वास प्रशासन के प्रति और अधिक सुदृढ़ होगा। ओमकार, बृजेश कुमार, योगेंद्र कुमार, सोमपाल, जयविंदर, सूरजपाल, अमित, रामकिशन , अवधेश कुमार, नीरज कुमार, राजीव कुमार, बलराज सिंह, आदित्य, विनय, विवेक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल