महिला पुलिसकर्मियों ने साक्ष्य जुटाएं, आरोपी को राजस्थान से पकड़ लाई

सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आर के गोयल से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 33 लाख की ठगी का मामला
आरोपी ने राजस्थान के श्री गंगानगर के एटीएम से कई किश्तों में निकाली थी 12 लाख की रकम

मुज़फ्फरनगर। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरके गोयल से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को राजस्थान से दबोच लिया। इस मामले में साक्ष्य जुटाने में महिला पुलिसकर्मियों का बड़ा योगदान रहा, जिसके आधार पर पुलिस टीम को यह कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी ने एटीएम से 12 लाख रूपये की रकम निकाली थी। इसके अलावा आरोपी द्वारा संचालित पांच खातों में सात करोड़ से अधिक के लेन-देन की बात सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ ने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरके गोयल से डिजीटल अरेस्ट के नाम पर 33 लाख रूपये ठग लिए थे। साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे खेल का पर्दाफाश किया। साइबर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों मीनाक्षी, मोनिका, अंशु ने टैक्निकल साक्ष्यों की कडिया जोड़ने में अहम योगदान दिया। इन साक्ष्यों के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, उप निरीक्षक गौरव चैहान और धर्मराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने तीन दिन तक राजस्थान में रहकर तीसरे आरोपी दीपक जाखड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कई पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल आदि बरामद हुए है। दीपक ने राजस्थान में रहते हुए ठगी के 12 लाख रूपये निकाले थे। फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा गया है। एसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। एसपी ने मिशन शक्ति के तहत तीनों महिला पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला