मुजफ्फरनगर। केसर वकील वाली गली, मौहल्ला साउथ खालापार की निवासी मीना अंसारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि उनके भाई एजाज, इजहार और मुन्ना पुत्रगण ऐजाज ने उनके खिलाफ जानलेवा हमला किया। मीना ने बताया कि उन्होंने अपने भाइयों के सामने 32 लाख रुपये लगाकर एक मकान बनवाया था, लेकिन पैसे मांगने पर उन्हें धमकी दी जाती रही और कई बार जान से मारने की कोशिश की गई। मीना अंसारी के अनुसार उनके मकान के सामने उन्हें पकड़कर घर में खींच लिया गया और चाकू से हमला किया गया। हालांकि इमरान पुत्र निसार सहित कुछ लोगों की मदद से उनकी जान बच गई। मीना अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने जीवन और संपत्ति का गंभीर खतरा है। मीना अंसारी ने बताया कि वह इस संबंध में थाना खालापार में भी आवेदन कर चुकी हैं।






