मुजफ्फरनगर। नई मंडी मेहता क्लब से महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा नई मंडी मेहता क्लब से प्रारंभ होकर मंडी क्षेत्र के मुख्य बाजारों मोती महल बाजार, घंटाघर मार्ग, और अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए टाउन हाॅल मैदान में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह व्यापारी संगठनों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव मोहन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनुज गुप्ता, विपिन कुमार, योगेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजीव बंसल, राजेंद्र तायल, और अखिलेश जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों, बैंड बाजों और समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नगर में उत्सवमय माहौल देखने को मिला।






