मनीषा हत्याकांड पर रोष, आसपा ने निकाला कैंडल मार्च

खतौली। जिले के गांव सिंघानी स्थित लक्ष्मणपुरा की ढाणी की महिला शिक्षक मनीषा हत्याकांड की गूंज अब गांव से निकलकर शहर-शहर तक पहुंच गई है। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और खतौली गंग नहर से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च जिला अध्यक्ष दिनेश बावरा व गौरव तेजियान के नेतृत्व में निकाला गया। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर मोमबत्तियां जलाकर मनीषा को श्रद्धांजलि दी और उत्तराखंड सरकार व पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मनीषा बहन के हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। यह पुलिस की नाकामी है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार चुप बैठी है। हम दोषियों को फांसी की सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग उठाई। भीड़ ने एक सुर में कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। आरोप लगाया है कि मनीषा का 11 तारीख को अपहरण हुआ। 13 तारीख को मौत के बाद कई अस्पतालों में पोस्टमार्टम हुआ। तीन बार पोस्टमार्टम कराने के बाद करीब 8 दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ। लोगों ने सवाल किया कि आखिर न्याय मिलने में इतनी देरी क्यों की गई। आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा ने कहा मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन जनता से माफी मांगे। परिवार को प्रशासन द्वारा दबाव और उत्पीड़न झेलना पड़ा। अगर पीड़िता उच्च जाति की होती तो 2 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाती। लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर आरोपी बचाए गए तो आंदोलन और तेज होगा। गौरव तेजियान ने कहा जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन थमेगा नहीं। यह केवल मनीषा का नहीं बल्कि पूरे समाज की बेटी का मामला है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला