मनचले की हिमाकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमकाया

शहर के नदी रोड़ पर हुई सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुजफ्फरनगर। शहर के नदी रोड़ पर युवती से सरेआम छेड़छाड़ करते हुए बदनीयती से पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने से गुस्साएं आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर आतंकित भी किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय अपने घर से मोहल्ले में अपने घेर में जा रही थी। उस समय हरबीर नाम के युवक ने पीछा करके गन्दी नीयत से पकड़ने की कोशिश की। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। यही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने पीड़िता का घर तक पीछा किया। डर के मारे पीड़िता ने काफी देर तक खुद को घर के अंदर बंद रखा। आरोपी पहले भी लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा है। खुद की जान को खतरा बताते हुए पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला