मनकामनेश्वर शिव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हरतालिका तीज

मुज़फ्फरनगर। भारतीय कॉलोनी स्थित मनकामनेश्वर शिव मंदिर में हरतालिका तीज का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना एवं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की।
कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को हरतालिका तीज व्रत कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि यह व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग बनाकर निर्जला व्रत रखकर पूजा की। भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय एवं भगवान शिव के परिवार की पूजा के बाद पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी, शक्कर) से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। रात्रि में जागरण, भजन-कीर्तन एवं कथा श्रवण का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर सपना तिवारी, बिन्दा त्यागी, ऊषा, रुचि अग्रवाल, प्रिया शर्मा, रेखा तायल, पूनम, सरिता गोयल, रेशु अग्रवाल, शिखा गोयल, अनीता गुप्ता, अर्चना चौबे सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला