मकर संक्रांति पर जारी रही सेवा की परंपरा

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवीन मंडी स्थल स्थित व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर सेवा एवं समर्पण की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए गरमा-गरम पकौड़ी एवं चाय के प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुबह से ही प्रतिष्ठान पर प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी रही। ठंड के मौसम में गरम चाय और पकौड़ी का प्रसाद राहगीरों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लाला रामनिवास मित्तल, संजय मित्तल, कुलभूषण मित्तल, पंकिल मित्तल, आशुतोष मित्तल, चिन्मय मित्तल, शिवांश मित्तल, पीहू मित्तल, दिनेश चौधरी, धर्मेंद्र मुखिया, सचिन बंसल, अजय गर्ग, विवेक गर्ग, तुषार गर्ग, अमित बंसल, मोंटू, संदीप गुप्ता, यश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला