मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया पुरकाजी खादर क्षेत्र का दौरा

पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर के प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री का काफिला सीधे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की ओर रवाना हुआ।
शेरपुर और बढीवाला गांवों में पहुंचे मंत्री का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। किसानों ने खादर क्षेत्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कराने, सोलानी नदी में बने पुराने लोहे के पुल को हटवाने और बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी बांध निर्माण की मांग की। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर इनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की हक की लड़ाई भाजपा सरकार पूरी मजबूती से लड़ेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद कोतवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता केपी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू सिंह पवार, मनोज जोधा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने मंत्री के दौरे को उम्मीद की किरण बताया और कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होना चाहिए। मंत्री का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला