मंत्री कपिल देव ने कसे पालिका अधिकारियों के पेंच

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ), एई, जेई समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ नगर विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नगर के समग्र विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वच्छ भारत अभियान” और “विकसित भारत @2047” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन व विकास के विज़न को धरातल पर उतारना हम सबकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। विशेष रूप से सर्कुलर रोड स्थित श्रीराम चौक से फाटक तक सड़क निर्माण कार्य को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यातायात मोदी जी और योगी जी की प्राथमिकता है और यही नगर के विकास की आधारशिला है। मंडी समिति के पास लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेरों पर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की कुंजी है और यह प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की आत्मा है। नगर की सड़कों व चौराहों पर हाईमास्ट और एलईडी लाइट्स सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपराध मुक्त और भयमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प पर काम कर रही है और इसके लिए रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। नगर की छवि को निखारने के लिए उन्होंने पार्कों के रख-रखाव, चौकों के सुंदरीकरण और दीवारों पर प्रेरणादायी चित्रकला करवाने पर बल दिया।मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। नगर स्तर पर हमें इन संकल्पों को सफल बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू किया जाए, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला