मुजफ्फरनगर। भौराकलां और बुढ़ाना पुलिस ने अलग अलग मुठभेड़ों में लुटेरे और गौकश को गोली मारकर घायल कर दिया। लुटेरे पर 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। कुछ दिन पहले आरोपी ने मां-बेटी को आतंकित सोने के कुंडल लूट लिए।
एसएसपी संजय वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ भौराकलां और बुढाना पुलिस की कामयाबी को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि भौराकलां पुलिस ने कुरावा-जैतपुर तिराहे पर हुई मुठभेड में शातिर लुटेरे बृजनंदन उर्फ मंगल निवासी अहमदगढ झिंझाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1200 रूपये की नगदी और मोटर साईकिल को बरामद किया है। आरोपी बृजनंदन पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित था। आरोपी ने अप्रैल माह में अपने दो साथियों की मदद से महिलाओं को आतंकित कर उनके सोने के कुंडल लूट लिए थे।
इसके अलावा बुढाना पुलिस और गौकशों के बीच बुढाना-खतौली मार्ग पर मुठभेड हो गई। पुलिस और गौकशों के बीच फायरिंग हुई। पुलिस की गोली लगने से गौकश दीन मौहम्मद निवासी सफीपुर पटटी घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। आरोपी शातिर गौकश है और उसके खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज है।







