भैरव बाबा मंदिर मार्ग को पक्का कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। ग्राम कल्लरपुर कछौली स्थित भैरव बाबा मंदिर के पुजारी ठा. नकली सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर मार्ग की टूटी-फूटी सड़क को पक्का बनाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि शाहबुदीनपुर रोड से कल्लरपुर कछौली भैरव बाबा मंदिर तक की सड़क जर्जर और कच्ची होने के कारण राहगीरों व श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन बेहद दिक्कत भरा है। पुजारी ने उल्लेख किया कि आगामी 10 से 13 नवम्बर 2025 तक भैरवाष्टमी महोत्सव एवं मंदिर की यात्रा आयोजित की जानी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में मार्ग का निर्माण समय से न होने पर भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। ठा. नकली सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मंदिर मार्ग को आरसीसी पक्की सड़क के रूप में तत्काल बनवाया जाए, जिससे यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दौरान अनेक ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला