भारत विकास परिषद् ने मनाया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् मेन शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह न्यू दावत रेस्टोरेंट लिंक रोड पर भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम् से हुई।
समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रो. आर.के. गर्ग, संरक्षक हर्षवर्धन जैन, अशोक सिंघल तथा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने गुरु-शिष्य संबंध को राष्ट्र और संस्कृति की आधारशिला बताते हुए गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में सफलता संभव है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजलि गर्ग ने किया तथा तैयारियां सचिव नवनीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल द्वारा की गईं। समारोह में डॉ. रश्मि विनायक ने काव्य पाठ, राजीव त्रिखा ने गीत, मनीष गर्ग व विनीत गुप्ता ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किया। वंदना शर्मा, डॉ. अंजलि गर्ग और डॉ. रितु गर्ग ने हिंदी दिवस पर विशेष प्रस्तुति दी। वहीं नन्हीं बच्चियों मोहन अरोरा, मायरा और कामख्या ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। समारोह में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिलाने का आह्वान किया गया। शाखा के अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा व प्रोफेशनल कोर्स में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।इस अवसर पर ओ.डी. शर्मा, बृजेश आत्रेय, बृजमोहन शर्मा, विनोद गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, मनोज राठी, सुखबीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, राहुल कुशवाहा, मनोज शर्मा, प्रीत वर्धन शर्मा, डॉ. दीपक गर्ग, आशु अग्रवाल, धीरज उपाध्याय, अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और अंत में सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला