भारतीय योग संस्थान में हृदय रोगों से बचाव की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। एस.डी. मार्केट स्थित भारतीय योग संस्थान की योग क्लास में शनिवार को दिल की बढ़ती बीमारियों से बचाव विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में योग गुरु विनय कुमार वर्मा ने हृदय रोगों के कारणों और उन्हें दूर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
योग गुरु ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, फास्ट फूड व जंक फूड का अत्यधिक सेवन और अव्यवस्थित दिनचर्या हृदय रोगों के मुख्य कारण हैं। उन्होंने बताया कि अब हार्ट फेल्योर की घटनाएं युवाओं और बच्चों में भी सामने आ रही हैं। क्षमता से अधिक काम करना, देर रात तक जागना, नाश्ता और भोजन समय पर न करना जैसी आदतें भी दिल को कमजोर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राचीन समय में ऋषि-मुनि योग के सहारे लंबा और स्वस्थ जीवन जीते थे, लेकिन आधुनिक जीवनशैली ने इंसान को उससे दूर कर दिया है।गुरु वर्मा ने हाल ही की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि 7 अगस्त 2025 को चेन्नई के 39 वर्षीय प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्रेड लीन राय की ड्यूटी के दौरान हार्ट फेल्योर से मृत्यु हो गई। जांच में उनके हृदय की सभी धमनियां 100 प्रतिशत ब्लॉक पाई गईं। यह घटना इस बात का सबूत है कि अत्यधिक कार्यभार और तनाव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है।उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को दिन में कम से कम एक घंटा योग और प्राणायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए। भारतीय योग संस्थान वर्ष 1967 से देश-विदेश में लगभग 4000 निशुल्क योग कक्षाएं संचालित कर रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक आर.के. गर्ग, महामंत्री प्रेम सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अधिकारी राकेश शर्मा, धर्मवीर पाल, शशि राज गुप्ता, अजय मित्तल, इंद्रपाल सिंह मलिक एडवोकेट, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, पवन गर्ग, अगम प्रकाश, श्याम पाल, रतन पाल, डॉ. जय शर्मा, विनोद बंसल, बी.के. ग्रोवर, सुधीर शर्मा, राकेश खुराना, सुरेंद्र पाल, विनीत मित्तल, रेनू तायल, प्रमिला राय, रेखा शर्मा, सुधा गर्ग, अलका सैनी, सुमन मित्तल, शालिनी अग्रवाल, सतरूपा त्यागी, धीमान संतोष शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल