भारतीय योग संस्थान ने निकाली योग जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान, निशुल्क दिल्ली के तत्वावधान में रविवार को लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली एस.डी. मार्केट योग क्लास से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मनु स्वीट्स चौराहा, शिव चौक होते हुए तुलसी पार्क में संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों महिलाएँ और पुरुष योग साधकों ने भाग लिया।
भारतीय योग संस्थान हर वर्ष 2 अक्टूबर से पूर्व इस प्रकार की रैलियों का आयोजन करता है क्योंकि इस दिन संस्थान अपना योग दिवस मनाता है। संस्थान का उद्देश्य है कि लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। रैली की अध्यक्षता श्री ज्ञानचंद अरोड़ा (योगाचार्य) ने की। संयोजक आर.के. गर्ग, महामंत्री प्रेम सिंह राणा और केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। संस्थान के योगाचार्यों ने बताया कि यदि व्यक्ति प्रतिदिन प्रातःकाल एक घंटा योग, प्राणायाम और ध्यान को समर्पित करे तो अनेक असाध्य रोगों से भी बचा जा सकता है। रैली को सफल बनाने में राकेश शर्मा (पूर्व पंचायत प्रशासनिक अधिकारी), धर्मवीर पाल, संजीव गोयल, अजय मित्तल, शशि राज गुप्ता, इंद्रपाल सिंह मलिक, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, डॉ. जय शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, पवन गर्ग, सुधीर शर्मा, बी.के. ग्रोवर, अंग म. प्रकाश, धर्मपाल, राकेश खुराना, सुरेंद्र पाल, रवि धीमान, प्रवीण कुमार, सतीश महेश्वरी, बाबूराम, रेनू तायल, रेखा शर्मा, सुधा गर्ग, अलका सैनी, प्रमिला राय, ममता शर्मा, संतोष देवी, मिथलेश पाल, साधना गुप्ता, ममता त्यागी, शतरूपा त्यागी, शशि जैन, सुधा देवी गर्ग, शालिनी अग्रवाल, मधु गर्ग, मोनिका त्यागी आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला