भारतीय योग संस्थान के साधकों को मिला सम्मान

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र, ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले योगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ‘ॐ’ ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ संध्या योग साधना से किया। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2025 को डायट मुज़फ़्फरनगर में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में जनपद शामली से श्री राज सिंह पुंडीर (जिला प्रधान, मुज़फ़्फरनगर) तथा जनपद मुज़फ़्फरनगर से योग शिक्षक कविंद्र बालियान (ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। योगाचार्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने विजेताओं को भारतीय योग संस्थान के अनुशासन और साधना का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। इस अवसर पर उपस्थित योग साधकों ने विजेताओं को पुष्प मालाओं और तालियों की गूंज से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रधान पवन सिंह बालियान, प्रमोद कुमार, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, कुलदीप मित्तल, यशपाल बरवाला, जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन, अशोक मित्तल, डा. अक्षय बालियान, देवेंद्र बालियान, वीरपाल प्रजापति, मुनेश मान, रविता भारती, रेशू जैन, वैशाली जैन सहित बड़ी संख्या में योग साधक व साधिकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि योग को जन-जन तक पहुँचाकर “स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र” के निर्माण में योगदान दिया जाएगा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल