भारतीय पेंशनर्स मंच ने मनाया 7वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर्स मंच (राष्ट्रवादी संगठन) का 7वां स्थापना दिवस रविवार को गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नादन शर्मा (सेवानिवृत्त एसएसपी, डाक विभाग) ने की, जबकि मुख्य अतिथि भारत पेंशनर्स समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हंसराज माही रहे।
विशिष्ट अतिथियों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल, एसीएमओ शैलेश जैन, पूर्व आयकर अधिकारी एस.के. गुप्ता, ब्रहमप्रकाश शर्मा, अशोक डोडा तथा जसवंत राय हॉस्पिटल, मेरठ की चिकित्सक टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। कृष्णा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर पेंशनर्स मंच ने अग्निशमन दल, मुज़फ्फरनगर को साहसिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने टीम के कार्यों की जानकारी साझा करते हुए भविष्य में और भी तत्परता से सेवा देने का संकल्प जताया। आईडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाओं की जानकारी दी। मंच के महासचिव हरिमोहन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही जसवंत राय हॉस्पिटल, मेरठ के चिकित्सकों ने सीजीएचएस लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। स्थापना दिवस पर आयोजित ‘साज़ एवं आवाज़ प्रतियोगिता’ में विजेताओं को सम्मानित किया गया। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने पेंशनर्स कल्याण योजनाओं पर चर्चा की। आयकर विभाग के श्री अमिताभ श्रीवास्तव और श्री सुधीर शर्मा ने पेंशनर्स को सहयोग देने की घोषणा की। परंपरा अनुसार जुलाई व अगस्त माह में जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मंच की नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ, जिसमें जर्नादन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा राष्ट्रीय महासचिव, सुरेश चन्द राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार मिड्डा आईटी प्रभारी तथा रामनिवास उपाध्याय मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए। समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जर्नादन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला