भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा वोट चोर, गद्दी छोड़ का नाराः यादव

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बोले, ‘फूट डालो, राज करो’ के अलावा भाजपा के पास नहीं कोई नीति
यूपी के चुनाव में गड़बड़ी के सबूत देने के बाद भी चुनाव आयोग साधे रहा चुप्पी
पूर्व मंत्री यादव बोले, अब कभी विधायक नहीं बन पाएगी पार्टी से निष्कासित पूजा पाल

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव में भाजपा के वोट चोरी के खेल की पोल खुल गई है। वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा भाजपा का सफाया करने का कारण बनेगी। इसकी शुरूआत बिहार चुनाव से होने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास एक-दूसरे धर्म के लोगों को आपस में लड़ाने के अलावा कोई नीति नहीं है। यादव ने कहा कि पार्टी से निष्कासित पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन पाएगी। 2027 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और अगडों को साथ लेकर यूपी में सरकार बनाएंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव शनिवार को मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गूर्जर के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा की प्रदेश और केन्द्र सरकार को आडे हाथों लिया। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले वायदों को पूरा करने के बजाए एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। झूठ पर झूठ बोलकर जनता को छला जा रहा है। अपने स्वार्थ के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ा जाएगा। समाजवादी संसदीय बोर्ड का प्रयास है कि चुनाव से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाए, ताकि संबंधित प्रत्याशी अपने-अपने इलाकों में मजबूती से चुनाव लड़ सके। सपा के वरिष्ठ नेता शिव पाल यादव ने कहा कि चुनाव घोटाले को लेकर भाजपा का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। वोट बनाने, काटने और मतगणना के नाम पर खूब वोट चोरी हुई है। इसलिए इंडिया गठबंधन ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा देकर पूरे देश को जगाने का काम कर रही है। भाजपा का यह घोटाला अब नहीं चल पाएगा। एक-एक राज्य से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इसकी शुरूआत बिहार चुनाव से होगी। यादव ने आरोप लगाया कि यूपी में हुए चुनाव में भाजपा ने जमकर गड़बड़ी की है, लेकिन तमाम सबूत देने के बाद चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व मंत्री यादव ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर तंज कसते हुए कहा कि सोम का कोई भरोसा नहीं है। अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकते है। सपा से निष्ष्कासित की गई विधायक पूजा पाल को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि पूजा पाल ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है, वो अब जीवन में कभी भी विधायक नहीं बन पाएगी। उनके पति की हत्या क्यों हुई, यह भी जानना जरूरी है। इससे पहले यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, विधायक पंकज मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा युवजन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गूर्जर, गोल्डी सहरावत, सोमपाल भाटी आदि इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे