भाकियू तोमर ने जगाहेड़ी टोल प्लाजा कराया फ्री

मुजफ्फरनगर। जनपद के जगाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा टोल फ्री एवं धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया गया। आह्वान के तहत सैकड़ों की संख्या में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन के नेता निखिल चौधरी की अगुवाई में टोल प्लाजा पर पहुंचे और पहुंचते ही टोल वसूली को बंद कराते हुए टोल फ्री कर दिया।
टोल फ्री किए जाने के बाद किसानों ने टोल प्लाजा परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टोल वसूली को लेकर किसानों और आम जनता को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जिसे लेकर वे लंबे समय से विरोध जता रहे हैं। किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टोल प्लाजा पर पहले से ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से संवाद बनाए रखा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। टोल फ्री होने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली, हालांकि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।फिलहाल टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन जारी है और पुलिस-प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदर्शनकारियों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला