भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली, देश भक्ति के रंग में रंगा शहर

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बुधवार को शहर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में पूर्व घोषित ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लगे ट्रैक्टर, देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की धुन पर आगे बढ़ते हुए जब मुख्य मार्गों से गुजरे तो पूरा शहर देश भक्ति के माहौल में डूब गया। यात्रा में शामिल किसानों का उत्साह देखने लायक था, वहीं यात्रा के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम भी लग गया।
तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का शुभारंभ भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक से हुआ, जो मालवीय चौक, टाउन हॉल रोड, झांसी की रानी चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड होते हुए महावीर चौक पहुंची और अंत में भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में सैकड़ों ट्रैक्टर कतारबद्ध होकर चल रहे थे, जिन पर बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। ट्रैक्टरों से “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारे गूंज रहे थे, जबकि डीजे पर देशभक्ति के गीतों से माहौल और भी रोमांचक बन गया। यात्रा में भारतीय किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों किसान शामिल हुए। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह किसानों का स्वागत किया और तिरंगे लहराकर उनका उत्साह बढ़ाया। हालांकि, ट्रैक्टरों की लंबी कतारों के कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। सड़क पार करने के लिए राहगीरों और वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई मार्गों पर जाम की स्थिति घंटों तक बनी रही। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने इस मौके पर कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करना और किसानों व युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के सम्मान में योगदान दें।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल