खतौली। निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर, श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी में भाद्रपद मास की पदमा एकादशी के पावन पर्व पर भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
इस संकीर्तन में मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल जैन मंडी खतौली एवं उनकी धर्मपत्नी उपासना अग्रवाल सपरिवार शामिल रहे। मुख्य यजमान द्वारा परिवार सहित बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर भक्ति का आनंद लिया।
भजन संध्या का संचालन नटराज म्यूजिकल ग्रुप के दीपक योगी ने किया। साथ ही भजन गायक भावना रानी (अलीपुर अटेरना), खुशबू राधा (सकौती), सरिता योगी, शशि भारद्वाज, मिथलेश महेश्वरी, शिवानी, ज्योति अरोरा, स्वाति (तिलक नगर), यश छाबड़ा एवं हर्ष गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।संकीर्तन में मोर छड़ी की जिम्मेदारी सुनील कुमार ने संभाली। लाइट एवं डेकोरेशन की व्यवस्था संजय गोस्वामी परिवार, जनरेटर की व्यवस्था राजेंद्र जनरेटर परिवार, और फूलों की सजावट की जिम्मेदारी गुलशन फूल भंडार परिवार ने निभाई। मंच संचालन का कार्य संजीव कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य) ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा, अनुराग शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन छाबड़ा, तरुण सूरी, संजय गोस्वामी, विपिन अरोरा, प्यारे लाल, सुनील कुमार, सीताराम, मनोज उपाध्याय, लवली अरोरा, विक्की, कमलेश मिश्रा, अमित शिवाच सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शशि भारद्वाज, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथिलेश महेश्वरी, आरती देवी समेत अनेक भक्तों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।






