ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक बयान से नाराज़गी

मुजफ्फरनगर। मध्य प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित रूप से दिए गए आपत्तिजनक बयान पर सर्व ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत और समस्त ब्राह्मण समाज में तीखा रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे सम्मान पर सीधा प्रहार बताते हुए कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री अमित वत्स के निर्देश पर मुजफ्फरनगर इकाई ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आईएएस संतोष वर्मा का कथित बयान न केवल समाज का अपमान है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा पैदा करता है। महासभा ने आरोप लगाया कि उच्च पद पर बैठा कोई अधिकारी यदि किसी समुदाय की बेटियों को ‘दान’ में देने जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करता है, तो यह पूरे समाज की अस्मिता का अपमान है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष हरीश गौतम और युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला