मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने जसोई गांव में गैर संप्रदाय की युवती से शादी करने के खुन्नस में प्रेमी पर जान लेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बेरहमी से पिटाई करने वाले हमलावर पुलिस के सबक सिखाने पर आज हाथ जोडकर माफी मांगते हुए नजर आए। तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव में शनिवार को एक वीडियों वायरल हुआ था, जिसमें सूरज नाम के युवक को कुछ दबंग लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आए थे। गंभीर हालत में सूरज को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्यवाही के लिए कहा था। पुलिस ने रविवार को तीन हमलावरों नईम, नसीम और वकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी हाथ जोडकर माफी मांगते हुए नजर आए। बता दे सूरज नाम के युवक ने गैर संप्रदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था, जो हमलावर को पसंद नहीं आया। इसी खुन्नस में बेरहम तरीके से उसकी पिटाई की थी।






