मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर से फरार हुए प्रेमी-युगल ने चंडीगढ़ पहुंचकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छोड़े गए सुसाइड नोट में दोनों ने मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों के इस कदम से परिवार में कोहराम मचा है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव से 18 मई को एक प्रेमी-युगल फरार हो गया था, लडकी के परिजनों ने इस मामले में पुलिस से संपर्क भी किया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुरूवार को खबर आई कि फरार युगल के शव चंडीगढ़ के एक होटल से बरामद हुए है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। यह खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम परिजनों को लेकर चंडीगढ़ पहुंच गए, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि युगल द्वारा छोडे गए सुसाइड नोट में उन्होंने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया।






