बुढ़ाना से दादा पोते से हुई लूट का खुलासा

लुटेरे की शामत आई, मुठभेड़ में गोली खाई
मुठभेड़ में दो लुटेरे हुए फरार, लूटे गए आभूषण बरामद
एसएसपी संजय वर्मा ने किया लूट कांड का किया खुलासा, पुलिस टीम को पुरस्कार

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने 72 घंटे पहले दादा पोते से हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने एक लुटेरे को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से लूट के आभूषण बरामद हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ के साथ बुढ़ाना के सनसनी लूट कांड में मिली कामयाबी को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों ने सराफ नेमचंद वर्मा और उसके पोते शिवम को घायल कर ढाई किलो चांदी और 70 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए थे। एसएसपी ने बताया कि एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की अगुवाई में लूट के खुलासे को एसओजी और बुढ़ाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। तीन दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस को इनपुट मिला कि मंगलवार को बदमाश लूट के आभूषण बेचने के लिए मंदवाड़ा रोड से गुजरने वाले है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को ललकारा तो वो फायरिंग करते हुए ईख के खेत में घुस गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरा काला उर्फ महताब घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। आरोपी के पास से लूट के कुछ आभूषण बरामद किए है। जबकि अन्य जेवरात लेकर दो बदमाश फरार है, जिनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

चौथी बार के प्रयास में कामयाब हुए लुटेरे
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में हुई लूट में शामिल बदमाश एक माह से दादा पोते के आवागमन पर नजर गड़ाए थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए काला उर्फ महताब ने अपने भाई और एक अन्य के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया था। तीन बार पहले भी लूट का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। चौथी बार में बदमाश अपने इरादों में कामयाब हो गए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला