बीस हजारी गौकश शौकत पैर में गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने गुरूवार सुबह विज्ञाना मार्ग पर हुई मुठभेड़ में शातिर गौकश शौकत को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, मेरठ और बिजनौर में मुकदमें दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि अटाली के जंगल में हुई गौकशी के मामले में शौकत उर्फ राशिद पुत्र जाबिर निवासी नगला थाना रतनपुरी में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी की तरफ से 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। पुलिस गुरूवार सुबह विज्ञाना पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए एक संदिग्ध को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस भाग लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर ललकारा तो आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शौकत उर्फ राशिद दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। शौकत के पास से तमंचा और मोटर साईकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के उद्देश्य से वह स्थान बदल-बदल कर छिपता फिर रहा था।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला