खतौली। भाजपा के दर्जा प्राप्त मंत्री एवं एससी-एसटी आयोग के सदस्य महिपाल सिंह शुक्रवार को खतौली नगर पालिका परिषद् पहुंचे। यहां उन्होंने वाल्मीकि बस्तियों की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद् के ईओ राजीव कुमार, एसडीएम राजकुमार भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री महिपाल सिंह ने कहा कि पालिका कर्मचारियों और दलित समाज के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए वे स्वयं पहुंचे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस्तियों में सफाई व्यवस्था, सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट की समस्या का पूर्ण समाधान कराया जाएगा, ताकि किसी भी समाज के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, पंकज राजपूत, सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






