मुजफ्फरनगर। शहर स्थित श्री बालाजी मंदिर के 25वें स्थापना दिवस पर गुरुवार की सांय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहां महा आरती, दिव्य भजन संध्या और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, तथा सभासद शोभित गुप्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया, जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से की गई। भजन संध्या के दौरान भजनों की मधुर धुनों ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। भजनों के बीच-बीच में प्रस्तुत की गई सुंदर झांकियों ने बालाजी महाराज के दिव्य स्वरूप और लीला का अद्भुत चित्रण किया, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रमुख रूप से खैराती लाल, अवनीत कुमार, रोहताश कर्णवाल, डॉ. अनिल गुप्ता, अजय भार्गव, सुभाष गोयल, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. अशोक अरोड़ा, नवनीत कुच्छल, अरविंद गुप्ता, संदीप शर्मा, अज्जू शर्मा, अजय, भाजपा नेता विजेंद्र पाल, तथा सभासद शोभित गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। स्थापना दिवस समारोह में शामिल भक्तों ने बताया कि भजन संध्या, महाआरती और दिव्य झांकियों ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।








