बालाजी पुरम की बेटी बनी एक दिन की थाना प्रभारी

खतौली। नवरात्रि और मिशन शक्ति अभियान के तहत बालाजीपुरम निवासी कवरपाल की पुत्री शिवानी ने सोमवार को एक दिन के लिए थाना प्रभारी का दायित्व संभाला। इस दौरान उन्होंने थाना संचालन की जिम्मेदारी निभाते हुए अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया और मिशन शक्ति केंद्र की भी जांच की।
यही नहीं, शिवानी ने बिददीबाड़ा बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटवाने का अभियान भी चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी से अवगत कराना था। इस अवसर पर प्रियांशी पुत्री प्रेम नारायण निवासी फुलत को कस्बा इंचार्ज तथा आयशा पुत्री जाहिद निवासी शराफान (फर्स्ट ईयर छात्रा) को भूड़ चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनी शिवानी ने कहा कि उनका सपना पुलिस विभाग में भर्ती होकर जनता की सेवा करना है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार रोकने में महिला हेल्पडेस्क की अहम भूमिका है। इस दौरान सीओ राम आशीष यादव, थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल, आरिफ अली, धर्मेंद्र स्यौराण सहित कई गणमान्य लोगों ने शिवानी और अन्य छात्राओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूनम शर्मा, खुशबू, कोमल, रजनी आदि महिलाएं भी मौजूद रहीं। शिवानी ने दृढ़ता से कहा कि भविष्य में यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो अपराध पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला