बालक के कथित अपहरण की जांच को कप्तान वर्मा ने भेजी विशेष टीम

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा ने शाहपुर क्षेत्र में बालक के कथित अपहरण को लेकर हिस्टीशीटर पर लग रहे आरोपों की जांच को लेकर विशेष टीम बनाई है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। शाहपुर पुलिस के हिस्टीशीटर को क्लीन चिट देने के बाद पिता के आरोपों को लेकर कप्तान ने यह निर्णय लिया है। कप्तान का आदेश मिलते ही विशेष टीम ने जांच पडताल शुरू कर दी है।
शाहपुर क्षेत्र में एक बालक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद बालक नहीं मिला तो परिजनों ने इलाके के एक हिस्टीशीटर को आरोपित किया था। इसके बाद बालक पुलिस चौकी के पास सुरक्षित मिल गया था। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद शाहपुर पुलिस ने हिस्टीशीटर को क्लीन चिट दे दी थी। बालक के पिता के एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर अपने आरोपों को दोहराया। पिता का कहना था कि बेटे के गायब होने में हिस्टीशीटर की भूमिका रही है, क्योंकि दबाव पडते उसके बेटे को पुलिस चौकी के पास छोड दिया गया था। एसएसपी संजय वर्मा ने शाहपुर पुलिस से पूरे मामले में बात की। पुलिस के तर्क सुनने के बाद पुलिस कप्तान ने आरोपों की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी। इस टीम में पीआरओ के साथ सर्विलांस प्रभारी आदि को शामिल किया गया है। विशेष टीम को तथ्यपरक जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कप्तान के आदेश के अनुपालन में विशेष टीम ने शाहपुर पहुंचकर अपनी जांच पडताल शुरू कर दी है। एसएसपी वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल