बार काउंसिल चुनावः पहले दिन मौसम की मार, धीमा रहा मतदान

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार कचहरी के सैंटल हाॅल के अलावा जानसठ और बुढ़ाना तहसील में वोट डाले गए। मौसम के बदलते मिजाज का मतदान पर भी देखने को मिला। माना जा रहा है कि अंतिम दिन बुधवार को मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शाहनवाज राना, सानुज मलिक, प्रदीप मलिक, अनिमेष मित्तल, विनेश कुमार और योगेश मलिक लगातार भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चार चरणों में हो रहे चुनाव के पहले दिन मंगलवार को मुजफ्फरनगर के साथ जानसठ और बुढ़ाना तहसील में वोट डाले गए। कचहरी के सैंट्रल हाॅल में मुख्य चुनाव अधिकारी एडीजे रवि दिवाकर की देख-रेख में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। मतदान के दौरान मौसम खराब होने के कारण अपेक्षा से कम मतदाता नजर आए। सुबह के समय सूर्य भगवान के दर्शन हुए, लेकिन अचानक आसमान काले बादलों से ढक गया। बारिश और ठंडी हवाओं का असर मतदान पर साफ नजर आया। दोपहर ढाई बजे तक एक हजार से करीब ही वोट पड़ पाए थे। मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी शाहनवाज राना, सानुज मलिक, प्रदीप मलिक, अनिमेष मित्तल, विनेश कुमार और योगेश मलिक मतदान स्थल का भ्रमण कर मतदान प्रतिशत पर नजर गड़ाए रहे। बुधवार को भी मतदान प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को वोट के लिए कतांरें लग सकती है।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे