बारिश का कहर, कई मकान ध्वस्त, तीन लोग दबकर गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर। लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले में आफत मचा दी है। चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में देर रात बारिश के चलते एक मकान अचानक धराशाई हो गयाए जिसमें पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह रात में ही मलबा हटाकर परिवार को बाहर निकाला? लेकिन तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जबकि बुढाना के डूंगर गांव में एक कच्चा मकान धराशायी हो गया।
रोनी हरजीपुर गांव निवासी अनुज पुत्र स्वर्गीय रमेश पवार अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। देर रात तेज बारिश के कारण पूरा मकान गिर पड़ा। हादसे में अनुजए उनकी पत्नी मनसा और दो बच्चे आर्यन व हर्षित मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। मनसा और दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैए जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में दो पशुओं की मौत भी हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही भाकियू नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और दूरभाष के जरिए अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अचानक हुए इस हादसे से पूरा गांव सदमे में है।
उधर बुधवार को बुढ़ाना तहसील के गांव डूंगर में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मकान में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि मकान एक विधवा महिला का था। छत गिरने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल एसडीएम बुढ़ाना को दी। गांव वालों का कहना है कि लगातार भारी बारिश के कारण कच्चे मकान जर्जर हो चुके हैं और इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला