बाइक रिपेयरिंग की दुकान में लगी भीषण आग

पुरक़ाज़ी। क़स्बा पुरक़ाज़ी के पुराने हाइवे पर स्थित आशु फ़रीदी की बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर करीब पांच बाइक और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हलवाइयांन मस्जिद के समीप स्थित दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दुकानदार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अरुण दीवान मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग समय रहते बुझा ली गई, क्योंकि दुकान के आसपास सेनेटरी की दुकान भी स्थित थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पीड़ित दुकानदार ने सरकार और ज़िला प्रशासन से घटना की जांच कर आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला