बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ मुजफ्फरनगर में उबाल

मुजफ्फरनगर।बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बुधवार को नगर के झांसी रानी चौक पर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू संघर्ष मोर्चा एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया और केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज सैनी, नरेंद्र पवार, साधु योगेंद्र शर्मा, पीयूष राणा, लोकेश सैनी, सकी शर्मा, अमित तिवारी, देशराज चौहान, बंटी चौधरी एवं आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा, लूट, आगजनी और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। वहीं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के आह्वान पर भी पुतला दहन किया गया। संगठन की ओर से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों को विश्व मंच पर उजागर किया जाए और वहां की सरकार पर कठोर कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदू स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हाल की घटनाएं पूरे विश्व के हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसे में भारत को आगे आकर उन असहाय और निरीह हिंदुओं की आवाज विश्व पटल पर उठानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला