मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पांकर पाल ने की और उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संविधान के महत्व और मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक प्रेमचंद गौतम, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, श्रीपाल सिंह, प्रमोद तेजियन, टिंकू कुमार, सुनील कुमार, रामेश्वर, डॉ. राजकुमार, बबलू, स्वराज, विमला शेरपाल, अजीत सिंह, धनु और कर्मपाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर समाज में न्याय, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। पुष्प अर्पित करने के बाद जिला अध्यक्ष पुष्पांकर पाल ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समाज में जागरूकता फैलाने और संविधान के मूल सिद्धांतों का पालन करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान के महत्व और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया गया।






