बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक, पैर तक काटना पड़ा, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि हादसे में युवक का बांया पैर काटना पड़ा, जबकि दूसरे पैर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के अनुसार पच्चीस वर्षीय आशु मोटरसाइकिल संख्या यूपी-12 बीजेड-6623 से बुढ़ाना मोड़ से मुजफ्फरनगर आ रहा था। पीछे मोहित पुत्र नरेश निवासी खाजापुर सवार था। सुबह करीब 8 बजे जब बाइक शामली बस स्टैंड पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर पश्चिम मंदिर के पास पहुंची, तभी पीछे से रोडवेज बस संख्या यूपी-30 एटी-2667 तेज रफ्तार व लापरवाही से आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में आशु व मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए तथा मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर आशु को डॉ. मोहम्मद रज़ा फारुखी के अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए बांया पैर काटना पड़ा, जबकि दूसरे पैर की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। मोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने प्रार्थना पत्र देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला