खतौली। बजरंग दल लक्ष्मी नगर इकाई ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शुभम भटनागर को खतौली बजरंग दल का सह-संयोजक नियुक्त किया है। शुभम भटनागर पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं के बीच उनकी छवि एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता की रही है।शुभम भटनागर की नियुक्ति की खबर मिलते ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। साथी कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुभम का संगठनात्मक अनुभव बजरंग दल की गतिविधियों को नई दिशा देगा बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि शुभम भटनागर अपने नए दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। संगठन का कहना है कि उनके नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक कार्य और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की ओर प्रेरित किया जाएगा।






