मुजफ्फरनगर। पचेड़ा रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 धूमधाम से मनाया गया। कक्षा प्ले से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे बच्चों के लिए फन ड्रेस प्रतियोगिता और बड़े बच्चों के लिए स्प्रिंट, रिले, लॉन्ग जंप, शॉट पुट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना बताया गया। मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से दूर रहकर अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। उनका कहना था कि जब बच्चे फिट रहेंगे तभी उनका मन पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में लगेगा।इस अवसर पर बच्चों ने खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और दर्शकों का मन मोह लिया। एनुअल स्पोर्ट्स मीट ने शैक्षणिक के साथ-साथ खेल-कूद में बच्चों की प्रतिभा और टीम भावना को भी सामने लाया।






