मुजफ्फरनगर। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में वार्ड 39 फ्रेंड्स कॉलोनी में आज सफाई अभियान जोर-शोर से शुरू किया गया। इस अभियान की पहल वार्ड सभासद रविकांत शर्मा उर्फ काका द्वारा की गई।
मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा पशुपालन कर मकानों के पास गोबर व कूड़ा डालकर गंदगी फैलाई जा रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की गई।अभियान का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के केशव मंडल उपाध्यक्ष वैभव त्यागी एवं मीडिया प्रभारी विनीत धीमान ने किया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर गली-मोहल्लों में सफाई कार्य शुरू किया। मोहल्लेवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोग बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।






