फोटोग्राफर्स समिति के वार्षिक अधिवेशन एवं प्रदर्शनी में छाया ड्रोन बैन का मुद्दा

मुजफ्फरनगर। फोटोग्राफर्स समिति रजिस्टर्ड का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रदर्शनी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष चरण मोगा ने की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं दिल्ली फोटोग्राफर्स क्लब के विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने अपने संबोधन में फोटोग्राफर्स की समाज में महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जीवन के हर खुशी-दुख के पल को सहेजने का कार्य करते हैं। जिला अध्यक्ष चरण मोगा ने अपने उद्बोधन में शादी-विवाह आदि आयोजनों में ड्रोन कैमरों पर लगी रोक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिस पर विधायक मिथलेश पाल ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अतिथियों ने आयोजन को सफल बताते हुए भविष्य में भी फोटोग्राफर्स समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व सदस्य बृजेश कुमार, सुरेंद्र पाल, सतनाम छाबड़ा, शुभम मोगा, रजनीश जोली, राकेश अरोड़ा, ओंकार सिंह, संजय सिंगर, सुनील सैनी, विकास पाल, मित्र सेन, मिंकुल, गिरजेश कुमार उर्फ सोनू, नवनीत कौशिक, देशपाल, विश्व शर्मा समेत सैकड़ों फोटोग्राफर्स उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला