फॉर्च्यूनर गाड़ी और 13.65 लाख की नकदी 20 घंटे में बरामद, चालक निकला चोर

खतौली। खतौली क्षेत्र में मात्र 20 घंटे के भीतर हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए फाॅच्र्यूनर कार और रु.13,65,000 की नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को ही चोर के रूप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के सविता विहार, शकरपुर निवासी आयुष जैन पुत्र विनय जैन अपने चाचा मोहन के साथ व्यापारिक कार्यों के सिलसिले में मुजफ्फरनगर जिले में भट्ठों पर कलेक्शन के लिए आए थे। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे वापसी के दौरान वे खतौली बाईपास पर स्थित एक ढाबे पर भोजन के लिए रुके। उनके साथ उनका वाहन चालक प्रेम भी था। जब आयुष ने प्रेम को फोन कर भोजन के लिए बुलाना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला। शक होने पर जब वे गाड़ी के पास पहुंचे तो फाॅच्र्यूनर गाड़ी गायब थी, जिसमें रु.13,65,000 की नकदी भी रखी हुई थी। घबराए आयुष और मोहन ने तुरंत खतौली थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दिल्ली तक दबिश दी, लेकिन अंततः आरोपी प्रेम को खतौली के सफेदा रोड अंडरपास के पास से फाॅच्र्यूनर कार और पूरी नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी प्रेम उर्फ परमेश्वर यादव पुत्र उपेंद्र यादव निवासी ग्राम ब्रह्मपुर, जिला मधुबनी (बिहार) का भी नाम सामने आया है, जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अमित चैधरी, उप निरीक्षक विनय शर्मा, कांस्टेबल सूरज, राॅबिन, मुनीश, शीतल, उमेश, महावीर, विवेक, प्रदीप व राहुल सिरोही शामिल रहे। इस सफलता की जानकारी सीओ रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला