फर्जी बैनामे के नाम पर 28 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का बैनामा कराने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को थाना शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 10.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने वादी रियाज पुत्र नसीर, निवासी ग्राम पलड़ी, थाना शाहपुर से 7 जुलाई 2025 से 12 नवंबर 2025 के बीच भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कराने के नाम पर कुल 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में थाना शाहपुर पर मुकदमा संख्या 353/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अन्य गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने बुधवार को सोरम गेट नंबर-02 से वांछित अभियुक्त राजवीर उर्फ राजू और इस्लाम उर्फ मुन्नान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी बैंक खाते और जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर ठगी की बात स्वीकार की। आरोपियों ने ग्राम बसीकलां स्थित भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर 13 बीघा जमीन का एग्रीमेंट किया था। इसके बदले बैंक चेक प्राप्त कर फर्जी खातों में धनराशि जमा कराई गई और बाद में उसे निकालकर आपस में बांट लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर उर्फ राजू निवासी शाहडब्बर, थाना बुढ़ाना तथा इस्लाम उर्फ मुन्नान निवासी लद्दावाला, थाना खालापार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार राजवीर उर्फ राजू का आपराधिक इतिहास पहले से ही लंबा है, जबकि इस्लाम उर्फ मुन्नान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों पवन कुमार, हासिम और पुष्पेंद्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला