प्लाट बेचने के नाम पर बाप-बेटे ने ठगे 45 लाख रूपये

मुजफ्फरनगर। नई मंडी में वसुधरा रेंजीडेंसी के प्लाट बेचने के नाम पर 45 लाख रूपये की ठगी की गई। पुलिस ने जांच के बाद बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधडी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नई मंडी के पचैंडा कलां निवासी कंवरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि निकेत बालियान उसका परिचित था। निकेत टावर लगाने का काम करता है। आरोपी ने मोबाइल टावर का काम करने के लिए साढे पांच लाख रूपये उधार लिए थे। रकम वापस नहीं कर पाया तो अनिकेत और उसके पिता ने वसुंधरा रेजीडेंसी में प्लाट बेचने का झांसा दिया। 65 लाख रूपये में प्लाट का सौदा तय हुआ। पेशगी के रूप में 45 लाख रूपये का ऑनलाइन भुगतान किया। बाकी के 20 लाख रूपये बैनामा के समय देने की बात हुई। बाद में बाप-बेटे बैनामा कराने में आनकानी करने लगे। बार-बार कहने के बाद पेशगी के रूप में ली गई रकम वापस नहीं गई। आश्वासन पर आश्वासन तो दिए गए, लेकिन हुआ कुछ नहीं। पीडित ने एसएसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा था। पूरे मामले की जांच सीओ नई मंडी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नई मंडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल