प्रेम-प्रसंग में हुई सौरभ की हत्या, साजिशकर्ता समेत सात गिरफ्तार

पांच हत्यारोपी मुठभेड़ में सरकारी गोली खाकर हुए घायल, दो अन्य दबोचे
एसएसपी संजय वर्मा का दावा, प्रेमिका के पिता ने एक लाख की सुपारी देकर कराया कत्ल

मुजफ्फरनगर। खेड़ी फिरोजाबाद के सौरभ उर्फ सोनू की हत्या प्रेम-प्रसंग में कराई गई थी। ककरौली पुलिस ने साजिशकर्ता समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इनमें से पांच आरोपी पुलिस की गोली खाकर लंगड़े हो गए, जबकि दो अन्य को अलग से पकड़ा गया। दावा किया गया है कि प्रेमिका के पिता ने एक लाख की सुपारी देकर यह कत्ल कराया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ सौरभ हत्याकांड में मिली कामयाबी को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को खेडी फिरोजाबाद निवासी सौरभ उर्फ सोनू की गोली और चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी गई थी। सौरभ के पिता कंवरपाल की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ साक्ष्य का संकलन कर दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मेहरबान उर्फ वीर सिंह, अंशुल, दानिश, वंश और अलीशान निवासी खेड़ी फिरोजाबाद को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथियों पवन निवासी खेडी फिरोजाबाद और अक्षय निवासी हरिपुरम कूकड़ा को अलग से पकड़ा गया। इनके पास से पांच तमंचे, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
एसएसपी वर्मा ने बताया कि सौरभ की हत्या की साजिश मेहरबान उर्फ वीर सिंह द्वारा रची गई थी। दरअसल मृतक का मेहरबान की लडकी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी सौरभ नहीं माना तो मेहरबान सिंह ने अपने परिचित दानिश को एक लाख रूपये की सुपारी दी थी। साजिश के तहत इन लोगों ने सौरभ को बुलाकर मौत के घाट उतार दिया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

मोबाइल गिरवी रखकर सौरभ को जाल में फंसाया
मुजफ्फरनगर। सौरभ की हत्या पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि सुपारी लेने वाले दानिश ने सौरभ को पहले अपने जाल में फंसाया था। दानिश ने सौरभ के पास एक हजार रूपये में अपना मोबाइल गिरवी रखा था। पूरा जाल बिछाने के बाद दानिश ने सौरभ को फोन कर रकम देने के लिए गांव के बाहर बुलाया था। सौरभ के आने के बाद दानिश पार्टी करने के बहाने से थोड़ा आगे ले गया, जहां पर पहले से मौजूद दानिश के साथियों ने पीछे से गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घायल सौरभ को ईंख के खेत में ले गए, जहां पर चाकुओं से गोंदने के साथ उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला