प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगर के उत्तरी सरवट गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में सोमवार प्रातःकाल मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा नींव रखकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और माहौल धार्मिक उत्साह से सराबोर हो उठा।
यह मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है और ‘बुढ़िया के मंदिर’ नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर लगभग 50 वर्ष पूर्व तक श्रीकृकृष्ण लीला का आयोजन हुआ करता था। वर्तमान में मंदिर में सुंदरकांड, राम कथा, शिव महापुराण जैसे धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर में शेरावाली माता, खाटूश्याम, राम दरबार और शनि शिला की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। धर्मशाला परिसर में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था के साथ-साथ मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बड़ा हाल और व्यास गद्दी का निर्माण भी कराया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति में अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, सुधीर मित्तल, सुबोध कुमार, अमित गोयल, मनोज कुमार, दीपांशु, श्याम सुंदर बसल, सुमित त्यागी, जिन्यांशु बसल, अरुण कुमार, सुनील कुमार शर्मा, श्रीचंद गुप्ता आदि पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी, ललित मोहन शर्मा, सभासद विजेंद्र पाल, धर्मेंद्र पुण्डीर, सचिन त्यागी, योगेश दीक्षित, विनय शर्मा, वीरे प्रधालीवाल, उज्जवल शर्मा, अजनी शर्मा, भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल