प्राकृतिक खेती और सेहत का संगम बना मुफ्त चिकित्सा शिविर

खतौली। मिट्टी उपजाऊ हो तो फसल भी सोने जैसी होती है और सेहत भी चमक उठती है। इसी सोच को साकार करने के लिए भारत धारा नेचुरल फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की ओर से एक अनोखा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सेहत और खेतीकृ दोनों का संगम देखने को मिला। सोमवार को हुए मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डा.अशोक सिंह (वी.पी., त्रिवेणी शुगर मिल) पहुंचे। उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए बड़ी सरलता से बताया कि जीवामृत ही खेत और इंसान दोनों के स्वास्थ्य का राज है। गाय का गोबर, गोमूत्र, बेसन, गुड़ और मिट्टी से बने इस घोल को उन्होंने ‘मिट्टी का अमृत’ करार दिया। उन्होंने कहा कि जब खेत हरे-भरे होंगे तो भोजन भी पोषक होगा और शरीर भी तंदुरुस्त रहेगा। डा. सिंह ने चीनी उत्पादन की बारीकियों पर भी उपस्थित लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी, जिसे श्रोताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। शिविर में आयुर्वेदाचार्य डा. प्रशान्त चतुर्वेदी (जयपुर) और अंजली ममगई (देहरादून) ने अपनी आयुर्वेदिक पत्तियों से सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क उपचार कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम की सफलता में ओमपाल सिंह धामा, अजय जनमेजय, धीरज, बबलू अहलावत, देवेश शर्मा, आदेश सैनी, रामप्रकाश शर्मा (एडीओ), मिंटू सैनी, केशव अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अरोड़ा, सुरेन्द्र सिकंदरपुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल