प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार मिश्रा और सुशील मिश्र तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात रविंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मेधावी छात्रा आफिया द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाकर हुई। इसके बाद डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति, ने सड़क सुरक्षा कार्यशाला में भारत में हर वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और नाबालिगों से वाहन न चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें रेणुका, फ़िज़ा, दीपांशी, तनु, साजिया, मनु, मुस्कान और आफिया सहित अन्य छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य मंजुला मलिक ने छात्राओं से सड़क नियमों का पालन करने और जीवन में अनुशासन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजलि, काजल, रवीना और छात्रा निक्की की सक्रिय भूमिका रही। इसके साथ ही छात्राओं को यातायात के नियमों पर आधारित पैम्फलेट भी वितरित किए गए।यह कार्यक्रम छात्रों में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल