प्रभु की जन्म लीला सुन झूम उठे श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर गांधी कॉलोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास पीठ से कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने धर्म की महिमा और भगवान के अवतारों की गाथा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म, अत्याचार और दुराचार बढ़ता है, जब माता-पिता, गौ और संतों का अपमान किया जाता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का संहार करते हैं और धर्म का परचम लहराते हैं। व्यास जी ने नृसिंह अवतार, श्रीराम अवतार और भगवान श्रीकृष्ण जन्म की पावन कथा का भावपूर्ण श्रवण कराया। उन्होंने प्रभु नाम की महिमा पर प्रकाश डालते हुए अजामिल प्रसंग का उल्लेख किया और कहा कि अजामिल जैसा पथभ्रष्ट ब्राह्मण भी अंत समय में भगवान का नाम लेने से भवसागर से पार हो गया। भगवान का नाम चाहे जाने-अनजाने ही क्यों न लिया जाए, वह अपना प्रभाव अवश्य दिखाता है। कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर कथा पंडाल जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालु “कन्हैया लाल की जय” के उद्घोष के साथ भक्ति में भाव-विभोर हो गए।इस अवसर पर पवन बंसल व पारुल बंसल ने व्यास जी का पूजन किया। कार्यक्रम में विपिन शर्मा, वंदना त्यागी, अर्चना शर्मा, माया त्यागी, राधिका शर्मा, राजीव त्यागी, मंजू त्यागी, राखी मित्तल, छाया शर्मा, रजनी गर्ग, हरिमोहन, राधेश्याम, नारायण तिवारी, धीरज शुक्ल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला