प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर भड़के मंत्री कपिल देव अग्रवाल

-निरीक्षण में मिली खामियों पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा भोपा रोड पर बनाए गए 224 आवासों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का सच जानने सोमवार को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जो खामियां सामने आईं, उन्हें देखकर मंत्री भी हैरान रह गए।
मंत्री के निरीक्षण में पाया गया कि मकानों के निर्माण में मानकों की घोर अनदेखी की गई है। लाल ईंटों की जगह पीली ईंटों का प्रयोग किया गया था, वहीं दीवारों में लगाए गए सीमेंट का मसाला इतनी कमजोर क्वालिटी का था कि मामूली चोट पर ही वह झड़ने लगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में इस तरह की लापरवाही देख मंत्री कपिल देव अग्रवाल भड़क उठे और मौके पर ही एमडीए अधिकारियों को तलब कर लिया। सूचना मिलते ही एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा तथा सचिव कुंवर बहादुर सिंह निरीक्षण स्थल पर पहुंचे। मंत्री ने स्वयं उन्हें निर्माण कार्य में मिली खामियों का नजारा दिखाया। आरोपों और सबूतों के सामने आने पर अधिकारी बगले झांकते नजर आए। कड़ी नाराजगी जताते हुए मंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। इसका मकसद समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला