मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग अहिल्याबाई चौक पर झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जो तीसरी बार जिले में अध्यक्ष बने हैं, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के देशवासियों तक पहुँचती हैं, इसलिए हमें भी समाज में किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।






